logo
Breaking News
● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा
दुर्घटना

दरगाह पहाड़ी गेट के पास अचानक उठीं आग की ऊंची लपटें, जायरीनों और दुकानदारों में मची चीख-पुकार ( देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 18 Aug 2026, 08:51 AM
दरगाह पहाड़ी गेट के पास अचानक उठीं आग की ऊंची लपटें, जायरीनों और दुकानदारों में मची चीख-पुकार ( देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स की रौनक के बीच सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दरगाह पहाड़ी गेट के समीप अजमेरी बाजार में ज्वेलरी की दुकानों में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बाजार के बीच ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग और धुएं का गुबार देखकर आसपास मौजूद दुकानदारों और जायरीनों में दहशत फैल गई।


कुछ ही मिनटों में विकराल हुई आग, आसपास की दुकानों पर मंडराया खतरा
आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की दुकानों के भी इसकी चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया। घटना के दौरान बाजार में मौजूद लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे, जबकि कई दुकानदार अपना सामान बचाने में जुट गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए।


दमकल के पहुंचने तक बढ़ती रहीं आग की लपटें, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा
आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लोग बाल्टियों और पानी के अन्य साधनों से आग पर काबू पाने में जुटे रहे। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिस और दमकल विभाग को तत्काल सूचना दी गई, लेकिन दमकल टीम को मौके पर पहुंचने में करीब 20 मिनट लग गए। इस दौरान आग लगातार फैलती रही।
हालांकि दमकल के पहुंचने में लगे समय की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


कोतवाल कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और आग बुझाने के प्रयासों में सहयोग किया। करीब 20 मिनट बाद दमकल टीम के पहुंचने पर आग बुझाने की कार्रवाई तेज की गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिसके बाद दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।


उर्स के बीच मुख्य बाजार में आग ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता
दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स के चलते इन दिनों पिरान कलियर में देशभर से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं। दिन-रात दरगाह और आसपास के बाजारों में भारी भीड़ बनी हुई है। ऐसे में मुख्य बाजार के बीच आग लगने की घटना ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर आग कुछ देर और बेकाबू रहती और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लेती, तो भारी भीड़ के बीच हालात बेहद भयावह हो सकते थे। संकरी गलियों और बड़ी संख्या में मौजूद जायरीनों के कारण आग की यह घटना बड़े हादसे में तब्दील हो सकती थी।


आग कैसे लगी? शॉर्ट सर्किट या कोई और वजह, जांच के बाद खुलेगा राज
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से लगी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं आग से ज्वेलरी की दुकानों में कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका भी आकलन किया जा रहा है।


बड़ा हादसा टला, लेकिन कई सवाल छोड़ गई आग की घटना
उर्स के दौरान भारी भीड़ के बीच बाजार में लगी इस आग ने एक बार फिर अग्निशमन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि घटना के बाद दुकानदारों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

 

Comments (0)