logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
क्राइम

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 25 Oct 2026, 10:07 PM
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार।  नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 10.54 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को देखकर घबराई महिला, भागने लगी तो टीम ने पकड़ा

पुलिस के अनुसार, कोतवाली नगर पुलिस टीम दुधियावन रोड स्थित बिजली घर के सामने, बैडमिंटन रोड के सामने घाट के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर एक महिला अचानक घबरा गई और पीछे मुड़कर तेजी से भागने लगी। महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और महिला कांस्टेबल की मदद से कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।

तलाशी में बरामद हुई 10.54 ग्राम स्मैक

महिला की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.54 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने बरामदगी के आधार पर महिला के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

इस मामले में कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 611/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान के तहत लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी, उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान, कांस्टेबल संदीप नेगी, कांस्टेबल लखन सिंह तथा महिला कांस्टेबल मुन्नी राणा शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस का अभियान नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई करने के उद्देश्य से जारी है।

Comments (0)