logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
प्रशासन

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश

✍ Javed Ansari 🕒 25 Oct 2026, 06:49 PM
अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

 

हरिद्वार। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर जारी चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी से मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री को सहारनपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के करीब 12 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

सोशल मीडिया पर टिप्पणी से लेकर धमकी देने तक के आरोप

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के जरिए उनकी और उनके परिवार की छवि खराब करने का प्रयास किया गया। शिकायत में व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने, पांच करोड़ रुपये की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है। मामले में आगे की स्थिति जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद स्पष्ट होगी।

शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस

जानकारी के मुताबिक, 24 अक्टूबर की रात शिकायत मिलने के बाद रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और संभावित ठिकानों पर कार्रवाई शुरू हुई।

पुलिस टीम ने 25 अक्टूबर को सहारनपुर स्थित आवास पर दबिश देकर उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कथित घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद करने की बात कही है।

एसएसपी ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह ने अभिनेत्री की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अब मामले में लगाए गए आरोपों, बरामद मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी नजरें

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर पहले से चल रही चर्चाओं के बीच इस गिरफ्तारी ने मामले को फिर से चर्चा में ला दिया है। फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर कार्रवाई कर रही है। आरोपों की सच्चाई और मामले के अन्य पहलुओं का निर्धारण जांच तथा न्यायालय की प्रक्रिया के तहत होगा।

 

Comments (0)