logo
Breaking News
● वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर ● झबरेड़ा डबल मर्डर: चार दिन से फरार आरोपी अमन मुठभेड़ में गिरफ्तार ● बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खून से सनी कमीज बरामद (देखे वीडियो) ● कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के होटल पर GST विभाग की कार्रवाई, रिकॉर्ड खंगाल रही टीम ● बड़ी खबर: ऋषिकेश मंडी में मोबाइल टावर पर चढ़ा पल्लेदार, मचा हड़कंप (देखे वीडियो) ● 18 वर्षीय रेहान मंसूरी की सेमीकंडक्टर सेक्टर में एंट्री, ‘माइक्रोनेक्स’ बनाएगा लीड फ्रेम ● पटेलनगर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: खुखरी, स्मैक, चोरी की साइकिल और सट्टे पर कार्रवाई ● तिथौला में भीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा में सवार एक ही परिवार के 13 लोग घायल, तीन की मौत ● देहरादून से भागकर हरिद्वार पहुंचे युवकों ने तमंचे के बल पर लूटी बाइक, मोबाइल और पर्स ● हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 17 रिक्त पदों पर होगा मतदान ● दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार ● ₹40 का पेट्रोल भरवाया, ₹9,500 लूटे और तमंचा दिखाकर दी गोली मारने की धमकी ● पुश्तैनी संपत्ति के लालच में बेटी ने रची मां की हत्या की साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर वारदात ● सेवा संकल्प अभियान–2026 में अमजद अली ने लिया जनहित में सक्रिय सहभागिता का संकल्प ● गोलियों की गूंज के बीच खुला हैप्पी हत्याकांड का राज, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार
प्रशासन

झबरेड़ा डबल मर्डर: चार दिन से फरार आरोपी अमन मुठभेड़ में गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 30 Sep 2026, 02:04 PM
झबरेड़ा डबल मर्डर: चार दिन से फरार आरोपी अमन मुठभेड़ में गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। झबरेड़ा थाना क्षेत्र में चार दिन पहले हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी अमन को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस के अनुसार, झबरेड़ी कला गांव में चार दिन पहले अमन ने अपनी सगी बहन रूपा और पड़ोसी युवक सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर लगातार तलाश की जा रही थी।


बीती रात पुलिस टीम को आरोपी अमन के झबरेड़ा क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरता देख अमन ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में बताई हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में अमन ने बताया कि वह अपनी बहन के प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज था। उसके मुताबिक, इस मामले को लेकर उसे गांव में कथित तौर पर शर्मिंदगी और लोगों के तानों का सामना करना पड़ रहा था। उसने कई बार अपनी बहन और सूरज को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन बात नहीं बनी।


पुलिस के अनुसार, इसी नाराजगी और विवाद के चलते अमन ने दोनों की हत्या करने की बात स्वीकार की है।
एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

Comments (0)