logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
क्राइम

कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 26 Oct 2026, 01:40 PM
कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र की रविदास बस्ती में कथित तौर पर अवैध वसूली, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सब्जी, दूध और राशन विक्रेताओं से सामान लेने के बाद पैसे मांगने पर चाकू दिखाकर धमकाने तथा ई-रिक्शा, टेंपो चालकों और ठेली-फड़ संचालकों से शराब पीने के लिए अवैध रूप से रुपये मांगने के आरोप हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हत्या के तीन मामलों समेत कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं।

आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर की हरकतों से स्थानीय दुकानदार और छोटे कारोबारी परेशान थे। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि आरोपी कथित तौर पर लोगों में भय का माहौल बनाता था और खुद को तीन हत्याओं का आरोपी बताते हुए किसी के उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाने की बात कहकर धमकाता था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पहले भी शांति भंग की आशंका के चलते हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद उस पर दोबारा कथित रूप से अवैध वसूली और धमकी देने जैसी हरकतें करने के आरोप लगे।

पीड़ितों की शिकायत पर कनखल कोतवाली में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हत्या, गैंगस्टर और अवैध हथियार समेत कई मामलों में नामजद

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कटारिया पुत्र हुकम चन्द, निवासी रविदास बस्ती, थाना कनखल, हरिद्वार के रूप में हुई है। उसके आपराधिक इतिहास में हत्या के तीन, गैंगस्टर एक्ट का एक, अवैध वसूली के तीन, छेड़खानी के दो, एनडीपीएस एक्ट का एक, अवैध हथियार के चार, गुंडा एक्ट के दो, शराब तस्करी के दो, लड़ाई-झगड़े व आगजनी के दो तथा धारा 110 जी के तहत दो मामले शामिल बताए गए हैं।

पुलिस टीम ने दी दबिश

आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई में कनखल कोतवाली की पुलिस टीम शामिल रही। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह, उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, उपनिरीक्षक धनराम शर्मा, कांस्टेबल विशन चौहान और कांस्टेबल जितेन्द्र राणा शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और आम लोगों को डराने-धमकाने वाले आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Comments (0)