logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
क्राइम

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा

✍ Javed Ansari 🕒 22 Oct 2026, 11:12 AM
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर । ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर जिला बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे संरक्षण में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किशोरी को विवाह करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली पिरान कलियर क्षेत्र की निवासी एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के अपहरण के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी रुपिन पुत्र चंद्रसिंह, निवासी ग्राम आमखेड़ी, थाना मंगलौर, जिला सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने किशोरी की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन और मैनुअल पुलिसिंग की मदद से उसकी तलाश तेज की गई।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने खेलड़ी तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।

विवाह का झांसा देकर ले जाने का आरोप

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह किशोरी को विवाह करने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान अन्य धाराओं की बढ़ोतरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में कोतवाली पिरान कलियर के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महिपाल सैनी, कांस्टेबल प्रदीप सिंह और महिला पीआरडी ममता सैनी शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई में तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर किशोरी की सकुशल बरामदगी तथा आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

Comments (0)