logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
क्राइम

हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया

✍ Javed Ansari 🕒 25 Oct 2026, 04:35 PM
हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं के दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आने-जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गाली-गलौच और मारपीट की नौबत तक पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों की कुल आठ महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस अड्डे से आगे रेलवे गेट के सामने महिलाओं के दो पक्ष आपस में विवाद करते हुए हंगामा कर रहे थे। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद गाली-गलौच शुरू हो गई और महिलाएं आपस में मारपीट पर उतारू हो गईं। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई।

क्षेत्र में चेकिंग, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में तैनात पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने विवाद की जानकारी जुटाई तो सामने आया कि आने-जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

मामले की गंभीरता और शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की आठ महिलाओं के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126, 135 और 170 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सार्वजनिक स्थानों पर विवाद करने वालों पर पुलिस सख्त

हरिद्वार पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर विवाद कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकना है।

Comments (0)