logo
Breaking News
● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी
प्रशासन

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

✍ Javed Ansari 🕒 14 Sep 2026, 09:46 PM
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह अनुभाग-1 की ओर से 14 सितंबर को जारी आदेश में अधिकारियों को जनहित और रिक्त पदों के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, टिहरी और अन्य जिलों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल का असर खास तौर पर देहरादून और हरिद्वार की पुलिस व्यवस्था पर देखने को मिलेगा।
देहरादून में बदली नगर और देहात की जिम्मेदारी
देहरादून में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर तैनात प्रमोद कुमार का स्थानांतरण कर उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक नगर, रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं स्वतंत्र कुमार सिंह, जो अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून के पद पर तैनात थे, को अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2, देहरादून बनाया गया है।
इसी क्रम में उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर से स्थानांतरित कर अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


हरिद्वार में अपर पुलिस अधीक्षक देहात के पद पर तैनात शेखर चंद्र सुयाल का तबादला करते हुए उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक नगर, देहरादून बनाया गया है।
हरिद्वार में भी बदली पुलिस अधिकारियों की कमान
हरिद्वार जिले में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से स्थानांतरित कर अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दीपक सिंह, जो अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी के पद पर तैनात थे, को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर बनाया गया है। इससे हरिद्वार शहर और ग्रामीण क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था में नई जिम्मेदारियां तय हुई हैं।
अन्य जिलों में भी अधिकारियों की नई तैनाती
तबादला आदेश के तहत हरवंश सिंह को अल्मोड़ा से स्थानांतरित कर अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज कत्याल को हल्द्वानी से स्थानांतरित कर उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है।
वहीं अनुशा बडोला को एटीसी हरिद्वार से स्थानांतरित कर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अमित कुमार का स्थानांतरण नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी के पद पर किया गया है।


इसके अलावा राजेश कुमार भट्ट, जो पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल के पद पर तैनात थे, को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
मिथिलेश कुमार सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के उपसेनानायक पद से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल बनाया गया है।
तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को उनकी नई तैनाती पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बड़े फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा।

Comments (0)