logo
Breaking News
● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी
उत्तराखंड

पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार

✍ Javed Ansari 🕒 29 Oct 2026, 06:49 PM
पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पीरपुरा। करवा चौथ के पावन पर्व पर ग्राम पीरपुरा में आपसी प्रेम, सौहार्द और कौमी एकता की ऐसी तस्वीर देखने को मिली, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। सुराज सेवा दल के प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान और उनके भाई मुजफ्फर प्रधान ने गांव की महिलाओं को उनकी पसंद की चूड़ियां और कप-प्लेट के सेट उपहार स्वरूप भेंट कर त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया। दोनों भाइयों की इस पहल को ग्रामीणों ने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की शानदार मिसाल बताया।

हर साल की तरह इस बार भी करवा चौथ के अवसर पर इंतजार प्रधान के आवास पर सुबह से ही महिलाओं और बच्चों की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं को उनकी पसंद के उपहार देकर सम्मानित किया गया, वहीं बच्चों और ग्रामीणों के बीच भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे माहौल में अपनापन, खुशियां और आपसी प्रेम की झलक दिखाई दी।

महिलाओं और बच्चों को अपना परिवार मानते हैं इंतजार प्रधान

इस अवसर पर इंतजार प्रधान ने कहा कि गांव की महिलाएं और बच्चे उनके अपने परिवार का हिस्सा हैं। उनका उद्देश्य केवल त्योहार पर उपहार देना नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि गांव में सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहें और हर त्योहार की खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा करें, यही हमारी असली पहचान है।

उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती आपसी सम्मान, एकता और सद्भाव में है। जब लोग एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होते हैं, तो रिश्ते और मजबूत होते हैं तथा गांव में सकारात्मक माहौल बनता है।

कौमी एकता और भाईचारे की पहल की ग्रामीणों ने की सराहना

इंतजार प्रधान और मुजफ्फर प्रधान की इस पहल की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि त्योहारों पर इस तरह खुशियां बांटना और महिलाओं का सम्मान करना समाज में आपसी सद्भाव को बढ़ावा देता है। पीरपुरा में करवा चौथ के अवसर पर की गई यह पहल इस संदेश के साथ सामने आई कि त्योहार किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की खुशियों का नाम हैं।

पीरपुरा में करवा चौथ पर दोनों भाइयों की यह पहल महिलाओं के सम्मान, सामाजिक एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आई।

Comments (0)