logo
Breaking News
● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा
उत्तराखंड

दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप..

✍ Javed Ansari 🕒 28 Oct 2026, 06:22 PM
दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

 

पिरान कलियर।  विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक पिरान कलियर का एक निलंबित कर्मचारी कथित तौर पर दरगाह कार्यालय में पहुंचकर स्टाफ के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। इतना ही नहीं, बहाली नहीं होने पर कार्यालय में तालाबंदी कर सैकड़ों लोगों के साथ धरने पर बैठने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। इस संबंध में दरगाह के लेखाकार और सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मचारियों की ओर से तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ जांच और सख्त कदम उठाने का अनुरोध किया गया है।

शिकायत पत्र के मुताबिक, सलीम बिल्ला नामक कर्मचारी को दरगाह कार्यालय की छवि धूमिल करने के आरोपों के चलते पहले भी कई बार निलंबित किया जा चुका है। पत्र में दावा किया गया है कि वर्तमान में एक ठेकेदार से फोन पर कथित अवैध वसूली के मामले में भी उसे निलंबित किया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सलीम बिल्ला के दरगाह कार्यालय में अनावश्यक रूप से आने पर पाबंदी लगाई गई है, इसके बावजूद वह एहसान निवासी बेड़पुर के साथ कार्यालय पहुंचता है और स्टाफ के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करता है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सलीम बिल्ला अपने साथी के माध्यम से दरगाह कार्यालय से अनावश्यक सूचनाएं मांगता रहता है। पत्र में दावा किया गया है कि उसने बहाल नहीं किए जाने की स्थिति में अपने साथी और सैकड़ों अन्य लोगों के साथ दरगाह कार्यालय पर ताला लगाकर बाहर धरने पर बैठने की बात कही है। शिकायतकर्ताओं ने आशंका जताई है कि इस तरह की गतिविधियों से कार्यालय में भय का माहौल बना हुआ है और किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

शिकायत पत्र में स्थानीय निवासियों की ओर से पहले दिए गए एक शिकायती पत्र का हवाला देते हुए सलीम बिल्ला के आधार कार्ड में जन्मतिथि कथित तौर पर बदलवाने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायत में दावा किया गया है कि जन्मतिथि वर्ष 1966 से बदलकर 1975 कराई गई, ताकि दरगाह में लंबे समय तक नौकरी की जा सके। पत्र में इस मामले की जांच कराने की मांग की गई है। हालांकि, जन्मतिथि में कथित बदलाव और इसके पीछे बताए गए उद्देश्य की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

शिकायतकर्ताओं ने पत्र में वर्ष 2007 की एक कथित घटना का भी जिक्र किया है। उनके अनुसार, उस समय दरगाह की मोटरसाइकिल चोरी होने की लिखित शिकायत पुलिस चौकी पिरान कलियर में दी गई थी। शिकायत पत्र में दावा किया गया है कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मोटरसाइकिल सलीम बिल्ला से बरामद कर दरगाह कार्यालय को सौंप दी गई थी।

शिकायत के अंत में तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक से दरगाह कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, दरगाह की संपत्ति को संभावित नुकसान से बचाने और लगाए गए आरोपों की जांच कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है। पत्र की एक प्रति आवश्यक कार्रवाई के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को भी भेजे जाने का उल्लेख है।

Comments (0)