मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल
अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻
पीरपुरा । करवाचौथ के पावन पर्व पर ग्राम पीरपुरा में सुहागिन महिलाओं की खुशियों को दोगुना करने के लिए विशेष पहल की जा रही है। सुराज सेवा दल के प्रदेश सचिव एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (उत्तराखंड) से जुड़े मो. इंतजार प्रधान के नाम से जुड़ी इस पहल में सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स के सौजन्य से महिलाओं को उपहार स्वरूप चूड़ियां और कप सेट भेंट किए जाएंगे।

“मेरा गांव, मेरी शान—ग्राम पीरपुरा” के संदेश के साथ जारी पोस्टर में गांव के प्रति प्रेम, सम्मान और सामाजिक एकता की भावना को प्रमुखता दी गई है। इस पहल का उद्देश्य करवाचौथ के त्योहार पर महिलाओं के साथ खुशियां साझा करना और आपसी भाईचारे की परंपरा को मजबूत करना है।
पोस्टर में मो. इंतजार प्रधान के साथ ग्राम प्रधान मुजफ्फर अली, सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कावेरी जोशी सहित संगठन से जुड़े अन्य पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों की तस्वीरें भी शामिल हैं।

महिलाओं के सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश
त्योहारों की असली खुशी अपनों के साथ खुशियां बांटने में है। करवाचौथ पर महिलाओं को उपहार देने की यह पहल इसी भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है। आयोजकों की ओर से हर साल की तरह इस बार भी इस परंपरा को जारी रखने का संदेश दिया गया है।
ग्राम पीरपुरा में यह पहल सामाजिक सहयोग, आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।