logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
उत्तराखंड

त्योहारों से पहले हरिद्वार पुलिस अलर्ट, प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च से सुरक्षा का भरोसा

✍ Javed Ansari 🕒 17 Oct 2026, 08:42 PM
त्योहारों से पहले हरिद्वार पुलिस अलर्ट, प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च से सुरक्षा का भरोसा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। त्योहारों के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और संभावित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को शहर कोतवाली, ज्वालापुर और रानीपुर क्षेत्र में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस की टीमें प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी कर रही हैं।

शहर कोतवाली क्षेत्र में सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी और कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च किया। वहीं, ज्वालापुर बाजार में सीओ संजय चौहान और कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। रानीपुर क्षेत्र के शिवालिक नगर में सीओ सदर सुरेंद्र विश्नोई और रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी की अगुवाई में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

बैंक, एटीएम और सर्राफा बाजार पुलिस के रडार पर

त्योहारी सीजन में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस ने बैंक, एटीएम, वित्तीय संस्थानों और सर्राफा बाजारों पर विशेष निगरानी बढ़ाई है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजारों में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

एसएसपी नवनीत सिंह ने दिए सतर्कता के निर्देश

एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस को सतर्क रहने के साथ प्रमुख बाजारों, बैंकों, एटीएम और वित्तीय संस्थानों में निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता: एसपी सिटी

एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें।

Comments (0)