logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
प्रशासन

त्योहारों से पहले कलियर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट

✍ Javed Ansari 🕒 19 Oct 2026, 12:54 PM
त्योहारों से पहले कलियर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर । आगामी दशहरा, वाल्मीकि जयंती और दीपावली के त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पिरान कलियर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन से त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की।

 प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिरान कलियर के नेतृत्व में पुलिस बल, पीएसी के जवानों और रिक्रूट आरक्षियों ने कलियर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पीपल चौक, कलियर चौक, सद्दन चौक सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रही।

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई करना रहा। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे सभी त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की इस कवायद को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस बल की सक्रियता से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने पर जोर दिया जा रहा है।

Comments (0)