logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
दुर्घटना

ईदगाह चौक पर खूनी हादसा!

✍ Javed Ansari 🕒 05 Sep 2026, 10:12 AM
ईदगाह चौक पर खूनी हादसा!

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻


रुड़की।  गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में ईदगाह चौक के पास शनिवार को सुबह एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वही पुलिस ने ट्रक को अपनी हिरासत में लेकर फरार चालक की तलाश में जुटी हुई हैं। 

जानकारी के अनुसार, कामेश्वर प्रसाद त्यागी पुत्र सागवा सिंह त्यागी, निवासी दीनदयाल क्षेत्र, रुड़की, स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान ईदगाह चौक के पास उनकी स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गई। और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इस बीच हादसे की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

 पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे में शामिल ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से निकल गया। पुलिस अब चालक की तलाश में जुटी है। साथ ही हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। हादसे की सूचना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments (0)