logo
Breaking News
● महमूदपुर के आंगनबाड़ी केंद्र 06  पर आंगन मेला और सेवा संकल्प अभियान का आयोजन। ● HRDA की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुराज सेवादल का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग(देखे वीडियो) ● छुट्टी से लौटते ही ड्यूटी पर शहीद हुआ PAC जवान, अमृत लॉ कॉलेज में भवन का हिस्सा गिरने से मलबे में दबा था ● अमृत लॉ कॉलेज में अचानक ढहा भवन का हिस्सा, मलबे में दबा PAC जवान ● कार रोकने पर चालक ने होमगार्ड पर चढ़ाने का किया प्रयास, पीछा करने पर हमला कर फरार; ज्वालापुर में हादसे में ऑटो चालक का हाथ कटा ● वोट की चोरी लोकतंत्र पर सीधा हमला, जनता के वोट की हिफाज़त के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा: मौसम अली ● ऑनलाइन ठगी में गंवाई ₹1.07 लाख की रकम पुलिस ने कराई वापस (देखे वीडियो) ● गन्ने के खेत में गौकशी की साजिश नाकाम, दो आरोपी दबोचे ● कलियर में अवैध पशु कटान का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार ● सही पोषण से देश रोशन की राह पर बढ़े आंगनबाड़ी केंद्र ● भगवानपुर में आदित्य राणा हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, तीन नामजद आरोपी हिरासत में ● लंढौरा में गोकशी की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, एक आरोपित गिरफ्तार ● हरिद्वार से मुजफ्फरनगर पहुंचे मौसम अली का सपा कार्यालय पर भव्य स्वागत ● सनराइज पब्लिक स्कूल मुकर्रबपुर में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती ● पिरान कलियर नगर पंचायत में श्रद्धा से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती
दुर्घटना

छुट्टी से लौटते ही ड्यूटी पर शहीद हुआ PAC जवान, अमृत लॉ कॉलेज में भवन का हिस्सा गिरने से मलबे में दबा था

✍ Javed Ansari 🕒 05 Oct 2026, 07:09 PM
छुट्टी से लौटते ही ड्यूटी पर शहीद हुआ PAC जवान, अमृत लॉ कॉलेज में भवन का हिस्सा गिरने से मलबे में दबा था

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर/धनौरी। अमृत लॉ कॉलेज धनौरी में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे में मलबे में दबे करीब 35 वर्षीय पीएसी जवान मौहम्मद आदिल की मौत हो गई। जवान की मौत की खबर सामने आते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सबसे मार्मिक बात यह है कि जवान छुट्टी पूरी कर इसी दिन ड्यूटी पर वापस लौटा था, लेकिन ड्यूटी संभालने के कुछ ही समय बाद वह हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, अमृत लॉ कॉलेज परिसर में पीएसी की एक प्लाटून ठहरी हुई थी। इसी दौरान बाथरूम की ओर बनी बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे की चपेट में आने से पीएसी जवान मौहम्मद आदिल निवासी नैटोर, नजीबाबाद, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी टिहरी मलबे में दब गए।

मलबे में दबे जवान को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी और धनौरी चौकी प्रभारी मुनव्वर हसन पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद जवान को मलबे से बाहर निकाला।

रेस्क्यू के बाद जवान को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ऋषिकेश स्थित हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

ऋषिकेश पहुंचते ही जिंदगी की जंग हारे जवान

बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल जवान ने ऋषिकेश पहुंचते ही दम तोड़ दिया। जवान की मौत की खबर मिलते ही पुलिस और पीएसी महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मी इस घटना से बेहद गमगीन हैं। ड्यूटी पर लौटने के कुछ ही समय बाद जवान की इस तरह दर्दनाक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

भवन का हिस्सा क्यों गिरा, जांच के बाद होगा खुलासा

फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और भवन का हिस्सा अचानक क्यों भरभराकर गिरा, यह जांच का विषय है। पुलिस और संबंधित अधिकारियों की ओर से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। भवन की स्थिति और हादसे के कारणों की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Comments (0)