logo
Breaking News
● हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक साथी को बचाने उतरे चार किशोर कांवड़ियों की गंगनहर में डूबकर मौत (देखे वीडियो) ● हरिद्वार: कांवड़ मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार ● जश्न-ए-ख़ैरुल वरा की तैयारियों के बीच AWN Foundation का गठन ● हज 2027 उत्तराखंड के 1526 यात्रियों का चयन । ● रुड़की पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद ● राहिल कुरैशी बने अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के नए सेक्रेटरी ● हरिद्वार में विवादित धार्मिक कार्यक्रम पर रोक: कांवड़ मेले के बीच सलीम वास्तिक की मौजूदगी से बढ़ी हलचल (देखे वीडियो) ● मालिश के बहाने बुजुर्गों के सोने के आभूषण उड़ाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, छह लाख का सोने का कड़ा बरामद ● ऑपरेशन प्रहार: ₹5000 का ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, छह महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा ● प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका, ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा ● श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी का बड़ा दावा: "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है", सोशल मीडिया वीडियो पर जताई गंभीर आशंका (देखे वीडियो) ● कांवड़ मेले के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: पहली बार साइबर कमांडो तैनात, AI फर्जी वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई ● पिरान कलियर में कथित भड़काऊ वीडियो पर बढ़ा विवाद, भीम आर्मी ने कार्रवाई की उठाई मांग ● कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी: CEIR पोर्टल से 52 खोए मोबाइल बरामद, ₹10 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई ● हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
दुर्घटना

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक साथी को बचाने उतरे चार किशोर कांवड़ियों की गंगनहर में डूबकर मौत (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 31 Jul 2026, 07:06 PM
हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक साथी को बचाने उतरे चार किशोर कांवड़ियों की गंगनहर में डूबकर मौत (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। ज्वालापुर क्षेत्र स्थित जटवाड़ा पुल के समीप गंगनहर में स्नान करते समय एक किशोर को बचाने की कोशिश में चार किशोर कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि राहत एवं बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद चारों के शव गंगनहर से बरामद किए।


पुलिस के अनुसार चंडीगढ़ से करीब 17 कांवड़ यात्रियों का दल हरिद्वार गंगाजल लेने आया था। गंगाजल भरने के बाद सभी जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक किशोर अचानक नहर में बने गहरे गड्ढे में फंसकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके तीन साथी भी पानी में उतर गए, लेकिन गहराई का अंदाजा न होने के कारण चारों तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आ गए और देखते ही देखते लापता हो गए।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगनहर में सिल्ट की मात्रा बढ़ गई थी। इसके कारण पानी का प्रवाह कम कर दिया गया था, जिससे कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए। कम पानी दिखाई देने के कारण कांवड़िए नहर के बीच तक पहुंच गए, लेकिन गड्ढे की गहराई उनके लिए जानलेवा साबित हुई।


घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। कई घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद चारों किशोरों के शव बरामद कर जिला अस्पताल भेजे गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।


मृतकों की पहचान शिवांशु (16 वर्ष) पुत्र पवन सिंह, नीतेश पुत्र राजेश, भरत पुत्र हरीश (सेक्टर-16, चंडीगढ़) तथा रोहित पुत्र भवानी प्रजापति (सेक्टर-26, चंडीगढ़) के रूप में हुई है। सभी अपने साथियों के साथ हरिद्वार कांवड़ यात्रा पर आए थे।


एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि चारों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सावधानी ही सुरक्षा
कांवड़ मेले के दौरान प्रशासन लगातार श्रद्धालुओं से निर्धारित घाटों पर ही स्नान करने और बैरिकेडिंग के बाहर या गहरे पानी वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील कर रहा है। यह हादसा एक बार फिर जलाशयों और नहरों में सावधानी बरतने की आवश्यकता की याद दिलाता है।

Comments (0)