logo
Breaking News
● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया
दुर्घटना

सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मी की दर्दनाक मौत, मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, (देखें वीडियो)..

✍ Super Admin 🕒 13 Feb 2026, 05:22 PM
सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मी की दर्दनाक मौत, मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, (देखें वीडियो)..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास गुरुवार देर रात सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर लौट रहे एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार सिडकुल रोशनाबाद स्थित एक फैक्ट्री से ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे सोनू (40) पुत्र नेकीराम को देर रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने एक्कड़ कलां चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

मौके पर अनुपमा रावत के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार और बहुजन समाज पार्टी के जिला पंचायत सदस्य जयंत चौहान भी पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग की। पुलिस प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Comments (0)