logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
दुर्घटना

Roorkee:- गंगनहर हादसे का दर्दनाक अंजाम: 6 दिन बाद मिला IIT छात्र का शव, सर्च ऑपरेशन हुआ समाप्त, (देखें वीडियो)..

✍ Super Admin 🕒 17 Feb 2026, 12:12 PM
Roorkee:- गंगनहर हादसे का दर्दनाक अंजाम: 6 दिन बाद मिला IIT छात्र का शव, सर्च ऑपरेशन हुआ समाप्त, (देखें वीडियो)..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की: छह दिन से लापता चल रहे आईआईटी रुड़की के छात्र आशीष शुक्ला की तलाश मंगलवार सुबह खत्म हो गई, जब पुलिस ने गंगनहर से उसका शव बरामद कर लिया। छात्र का शव मोहम्मदपुर झाल के पास गंगनहर में मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार छात्र की खोजबीन के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आपदा नियंत्रण विभाग की टीमों और विभिन्न राज्यों से बुलाए गए प्रशिक्षित गोताखोरों ने गंगनहर में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार छात्र का शव बरामद किया जा सका।

जानकारी के अनुसार घटना छह दिन पहले की है, जब रुड़की के नगर निगम घाट पर आईआईटी के कुछ छात्र घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से आशीष शुक्ला का पैर फिसल गया और वह गंगनहर के तेज बहाव में बह गया। साथ मौजूद छात्रों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा के आगे सभी प्रयास विफल रहे।

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल बड़े स्तर पर सर्च अभियान शुरू किया गया। लगातार छह दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद छात्र का शव मिलने से परिजनों व साथियों में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Comments (0)