logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
दुर्घटना

कांवड़ पटरी रोड पर फिर खूनी हादसा, 3 की मौत; 6 घायल

✍ Javed Ansari 🕒 21 Aug 2026, 11:58 PM
कांवड़ पटरी रोड पर फिर खूनी हादसा, 3 की मौत; 6 घायल

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। कांवड़ पटरी रोड शुक्रवार रात एक बार फिर भीषण सड़क हादसे की गवाह बन गई। करीब साढ़े दस बजे चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।


हादसे की सूचना मिलते ही कलियर कोतवाल कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।


पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात तक मृतकों और घायलों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी थी। पुलिस उनकी पहचान कराने के साथ परिजनों से संपर्क करने में जुटी रही।


हादसे की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चारों बाइक किस परिस्थिति में आमने-सामने टकराईं। हादसे के पीछे तेज रफ्तार, लापरवाही या कोई अन्य कारण रहा, इसकी भी जांच की जा रही है।


एक महीने में दूसरी बार मौत का रास्ता बनी वही सड़क
कांवड़ पटरी रोड पर लगातार हो रहे हादसों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब एक माह पहले भी इसी मार्ग पर बाइकों की भीषण भिड़ंत हुई थी, जिसमें चार लोगों की जान चली गई थी।

 अब एक बार फिर इसी सड़क पर तीन लोगों की मौत ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की चिंता बढ़ा दी है।
कांवड़ पटरी रोड पर बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में रात के समय वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण, पर्याप्त निगरानी, यातायात व्यवस्था और संभावित ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा इंतजाम किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है।


लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं से यह सवाल भी उठ रहा है कि हादसे के बाद कार्रवाई से आगे बढ़कर हादसों को रोकने के लिए स्थायी और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था कब की जाएगी?


फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। घायलों का उपचार जारी है और मृतकों एवं घायलों की पहचान के बाद दुर्घटना की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

Comments (0)