logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
दुर्घटना

सड़क दुर्घटना में दो घायल, एसएसपी नवनीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर कराया रेस्क्यू

✍ Super Admin 🕒 06 Mar 2026, 04:42 PM
सड़क दुर्घटना में दो घायल, एसएसपी नवनीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर कराया रेस्क्यू

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻


हरिद्वार: फाउंड्री गेट से भगत सिंह चौक के बीच सोमवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार और एक चरवाहा घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।


 एसएसपी नवनीत सिंह वीवीआईपी ड्यूटी की व्यवस्थाओं की जांच और डी-ब्रीफिंग के लिए जा रहे थे। इसी दौरान फाउंड्री गेट और भगत सिंह चौक के बीच सड़क पर दो लोग घायल अवस्था में मिले।


पूछताछ में सामने आया कि एक चरवाहा बकरी के साथ सड़क पार कर रहा था। उसे बचाने की कोशिश में एक मोटरसाइकिल अचानक सामने आए ऑटो से टकरा गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में चरवाहे को भी चोटें आईं।
एसएसपी नवनीत सिंह ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया और पुलिस कर्मियों की मदद से दोनों घायलों को मेला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


चेतक पुलिस की सूचना पर घायल बाइक सवार के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Comments (0)