logo
Breaking News
● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव
दुर्घटना

रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी से लौट रहे दो युवकों की मौत (देखे वीडियो) 

✍ Super Admin 🕒 22 Apr 2026, 12:05 AM
रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी से लौट रहे दो युवकों की मौत (देखे वीडियो) 

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की: थाना बहादराबाद क्षेत्र के रुहालकी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा लखनता चौराहे के पास हुआ, जहां सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

शादी समारोह से लौट रहे थे दोनों युवक
मृतकों की पहचान शुभम (18 वर्ष) पुत्र राधेश्याम और मोनू (19 वर्ष) पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। दोनों युवक आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे और देवबंद फतेहपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे।  टक्कर इतनी भीषण, मौके पर ही तोड़ा दम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की खबर परिजनों और गांववालों को मिली, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जो घर खुशी से भरा हुआ था, वहां अचानक मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है।

 सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Comments (0)