7.73 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस ने NDPS एक्ट में दर्ज किया मुकदमा
अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻
हरिद्वार। हरिद्वार में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने एक युवक को 7.73 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों और नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रजवाड़ा होटल जाने वाले रास्ते पर एक युवक स्मैक लेकर मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.73 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश पुत्र लालू निवासी निकट सम्राट मार्केट, रावली महदूद, थाना सिडकुल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 464/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा और कांस्टेबल रिपेंद्र शामिल रहे।