एमएलसी चुनाव में सपा के पांच प्रत्याशियों की जीत पर मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी दुआ, 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की जताई उम्मीद
अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻
पिरान कलियर। उत्तर प्रदेश में 29 अक्टूबर 2026 को हुए एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के पांच प्रत्याशियों की जीत पर समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर मौसम अली पिरान कलियर स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत साबिर पाक पहुंचे, जहां उन्होंने चादर और फूल पेश कर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की दुआ मांगी।

इस दौरान मौसम अली ने दरगाह शरीफ में मिठाई वितरित कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की जीत कार्यकर्ताओं और पार्टी के समर्थकों के लिए खुशी का अवसर है। हम लगातार समाजवादी पार्टी की सलामती, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ करते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता के समर्थन से समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।

किसानों के आंदोलन पर भी उठाई आवाज
इस मौके पर मौसम अली ने उत्तराखंड में अपनी मांगों को लेकर रुड़की तहसील में आंदोलन कर रहे किसानों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से हमारे अन्नदाता किसान भाई अपने हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। किसानों की मांगों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

उन्होंने उत्तराखंड सरकार से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं का संज्ञान ले और उनकी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे, ताकि आंदोलनरत किसान भाइयों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर हाजी खालिद, शाहरुख मलिक, मास्टर रफीक, हाशिम भाई, मोंटी, दीक्षानत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।