logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
दुर्घटना

रहमतपुर में महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव..

✍ Super Admin 🕒 22 Apr 2026, 06:56 PM
रहमतपुर में महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर: थाना क्षेत्र के रहमतपुर कलियर गांव में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके ही घर के कमरे में पंखे से लटका मिलने के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, इसराना (36 वर्ष) पत्नी शहजाद, अपने घर में मृत अवस्था में पाई गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसका पति घर से बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर जब उसने कमरे में पत्नी को फंदे पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गए और उसने शोर मचाया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कलियर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी के अनुसार, मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं और परिवार गहरे सदमे में है।
फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Comments (0)