logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
प्रशासन

हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह ने देर रात किए कई निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के तबादले

✍ Super Admin 🕒 29 Mar 2026, 10:37 AM
हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह ने देर रात किए कई निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के तबादले

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह ने देर रात निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है।

 इस तबादले के तहत कई थाना और कोतवाली स्तर पर तैनात अधिकारियों को नए स्थानों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक रितेश शाह को कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर भेजा गया है, जबकि निरीक्षक कुंदन राणा को कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक चन्द्रभान सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर स्थानांतरित किया गया है।


इसी क्रम में निरीक्षक विजय सिंह को कोतवाली बहादराबाद से झबरेडा थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि निरीक्षक अमरजीत को कोतवाली मंगलौर से कोतवाली बहादराबाद भेजा गया है। निरीक्षक भगवान सिंह मेहर को बुग्गावाला थाने से कोतवाली मंगलौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


उपनिरीक्षकों में भी बदलाव करते हुए सुखपाल मान को पुलिस लाइन से SSI मंगलौर, अंकुर शर्मा को भगवानपुर से बुग्गावाला थानाध्यक्ष, और मनोज गैरोला को मंगलौर से बहादराबाद SSI बनाया गया है। वहीं, अजय शाह (झबरेडा) और नितिन बिष्ट (बहादराबाद) को पुलिस कार्यालय में संबद्ध किया गया है।


SSP द्वारा किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

Comments (0)