logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
दुर्घटना

प्यार में पागल युवक का सनकी कदम: हरिद्वार में युवती से झगड़े के बाद आत्महत्या

✍ Super Admin 🕒 03 Apr 2026, 11:59 AM
प्यार में पागल युवक का सनकी कदम: हरिद्वार में युवती से झगड़े के बाद आत्महत्या

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एकतरफा प्यार का सनकी मामला सामने आया, जहां फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) के एक युवक ने युवती से विवाद के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार, अरूवावा (फैजाबाद) की रहने वाली युवती जमालपुर क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कार्यरत है। उसने पुलिस को सूचना दी कि उसके गांव का युवक सुजेश अचानक जमालपुर चौक पर मिला, जिसके पास अवैध पिस्टल थी। आरोप है कि युवक ने उससे मारपीट की, मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और युवक का मोबाइल नंबर लेकर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम बहादराबाद स्थित इंडियन बॉटलिंग प्लांट के पास गैस प्लांट क्षेत्र की ओर पहुंची।


बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक ने बाउंड्री वॉल के पीछे खाली मैदान में अपनी कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पिस्टल बरामद कर ली है। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह और एसपी सिटी अभय सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस का कहना है कि युवक और युवती दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। युवक के पास पिस्टल कहां से आई और पूरे घटनाक्रम की असली वजह क्या थी, इसकी गहन जांच जारी है।

Comments (0)