logo
Breaking News
● प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका, ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा ● श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी का बड़ा दावा: "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है", सोशल मीडिया वीडियो पर जताई गंभीर आशंका (देखे वीडियो) ● कांवड़ मेले के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: पहली बार साइबर कमांडो तैनात, AI फर्जी वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई ● पिरान कलियर में कथित भड़काऊ वीडियो पर बढ़ा विवाद, भीम आर्मी ने कार्रवाई की उठाई मांग ● कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी: CEIR पोर्टल से 52 खोए मोबाइल बरामद, ₹10 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई ● हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद ● 13 दिन स्कूल बंद, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक ऑनलाइन होगी पढ़ाई ● ₹5000 का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा ● राजकीय सम्मान के साथ निरीक्षक मनोज मनराल को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि ● शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर गन्ना विकास परिषद काशीपुर सक्रिय, किसानों के साथ समन्वय बैठक आयोजित ● पिरान कलियर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 98 लोगों की हुई आंखों की जांच ● हरिद्वार पुलिस की अपराध गोष्ठी में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त संदेश, 33 पुलिसकर्मी बने "मैन/वूमेन ऑफ द मंथ" ● ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का किया भंडाफोड़, 25 चोरी की बाइक बरामद( देखे वीडियो) ● महादेव मंदिर डबल मर्डर मिस्ट्री का 24 घंटे में खुलासा, गद्दी की रंजिश में दो साधुओं की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार ● 758वें उर्स/मेला-2026 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, प्रशासन ने कसी कमर
एजुकेशन

रुड़की में ऐतिहासिक पहल: क्वांटम यूनिवर्सिटी और सऊदी की किंग फहद यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

✍ Super Admin 🕒 02 Apr 2026, 05:21 PM
रुड़की में ऐतिहासिक पहल: क्वांटम यूनिवर्सिटी और सऊदी की किंग फहद यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की । उत्तराखंड के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षिक उपलब्धि सामने आई है। क्वांटम यूनिवर्सिटी ने सऊदी अरब के प्रतिष्ठित किंग फहद यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड मिनरल्स (KFUPM), दहरान के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर राज्य की पहली यूनिवर्सिटी बनने का गौरव हासिल किया है, जिसने इस स्तर का अंतरराष्ट्रीय सहयोग स्थापित किया है।


यह समझौता भारत और सऊदी अरब के बीच शिक्षा, ऊर्जा, तकनीक और आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है। दोनों देशों की नीतियों—भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और सऊदी अरब की विजन 2030—से प्रेरित यह साझेदारी उच्च शिक्षा में अंतरराष्ट्रीयकरण, कौशल विकास और शोध को बढ़ावा देगी।


क्वांटम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) विवेक कुमार ने बताया कि इस एमओयू के तहत संयुक्त शोध परियोजनाएं, छात्र एवं फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम संचालित किए जाएंगे। इसके साथ ही ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, तकनीक और सस्टेनेबिलिटी जैसे क्षेत्रों में विशेष कार्य होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शोधार्थियों को जल्द ही रिसर्च ग्रांट के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने के अवसर मिलेंगे।
किंग फहद यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड मिनरल्स को उद्योग आधारित शिक्षा, अत्याधुनिक शोध और नवाचार के लिए वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त है। वहीं क्वांटम यूनिवर्सिटी अपनी मल्टी-डिसिप्लिनरी शिक्षा प्रणाली और उद्योग से जुड़े पाठ्यक्रमों के लिए जानी जाती है, जो छात्रों को आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में दक्ष बना रही है।


समारोह के दौरान किंग फहद यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल में प्रो. सुलेमान सालेह अल-होमिदान, डॉ. अम्मार मोहम्मद आदम, मुदस्सिर हसन खान और अब्दुल समद शामिल रहे। वहीं क्वांटम यूनिवर्सिटी की ओर से कुलाध्यक्ष अजय गोयल, शोभित गोयल, कुलपति प्रो. विवेक कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
इससे पहले श्यामजी ऑडिटोरियम में आयोजित इंटरैक्टिव सत्र में करीब 400 छात्रों ने भाग लिया, जहां उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय समझौते से मिलने वाले अवसरों की जानकारी दी गई।
यह एमओयू दोनों संस्थानों के बीच दीर्घकालिक सहयोग की शुरुआत माना जा रहा है, जिससे भविष्य में ऊर्जा, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में संयुक्त शोध और वैश्विक ज्ञान सृजन को बढ़ावा मिलेगा।

Comments (0)