स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीरपुरा में हुआ भव्य कार्यक्रम, प्रधानाध्यापक मोहम्मद इकराम हुए सेवानिवृत्त
अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻
पीरपुरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीरपुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, स्टाफ एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश की आजादी के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इकराम जी के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई भी दी गई। विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अतिथियों ने उनके कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में अतिथि इंतजार प्रधान ने प्रधानाध्यापक मोहम्मद इकराम को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके द्वारा विद्यालय एवं बच्चों के लिए किए गए कार्य सदैव याद किए जाएंगे।
इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीरपुरा के मास्टर रविन्द्र शर्मा, मास्टर संजय कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस की भावना के साथ आपसी एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।