logo
Breaking News
● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस ● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता
एजुकेशन

2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज

✍ Javed Ansari 🕒 17 Sep 2026, 08:05 PM
2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में 19 और 20 सितंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह 2026 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं दो दिवसीय समारोह में संस्थान के कुल 2,701 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा, प्रौद्योगिकी और उद्योग जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित अतिथि विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।


आईआईटी रुड़की की ओर से गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में निदेशक प्रो. के.के. पंत ने समारोह की रूपरेखा और इसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत, उपलब्धियों और उनके पेशेवर जीवन की नई यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है।


19 सितंबर को स्नातक विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। इस दिन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। वहीं, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ एवं सचिव, डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स, जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं 20 सितंबर को स्नातकोत्तर एवं पीएचडी विद्यार्थियों के लिए समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दिन हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ हर्षवर्धन चितले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। डॉ. कपिल गर्ग, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, ओरेक्समैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड तथा प्रबंध निदेशक, एशियन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता अधिवक्ता हरीश साल्वे, पूर्व सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया एवं अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, आईआईटी रुड़की द्वारा की जाएगी।
आईआईटी रुड़की के अनुसार, दीक्षांत समारोह में शामिल प्रतिष्ठित हस्तियां विद्यार्थियों के सामने शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और उद्योग जगत के बीच बढ़ते संबंधों को रेखांकित करेंगी।

 संस्थान का जोर विद्यार्थियों में शैक्षणिक ज्ञान के साथ आलोचनात्मक सोच, अनुसंधान और नवाचार की भावना विकसित करने पर है, ताकि वे वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के समाधान में योगदान दे सकें।
उप निदेशक प्रो. प्रवीण कुमार ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और उपलब्धियों का उत्सव है। वहीं, डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एन.के. नवानी ने इसे वर्षों के अध्ययन, अन्वेषण और व्यक्तिगत विकास की यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में बताया।


प्रेस वार्ता के दौरान दीक्षांत समारोह के लिए तैयार किए गए प्रचार वीडियो का भी लोकार्पण किया गया। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, संस्थान की उपलब्धियों और विद्यार्थियों की सफलता को दर्शाया गया है।
जो लोग समारोह में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सकेंगे, उनके लिए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आईआईटी रुड़की के आधिकारिक YouTube चैनल पर किया जाएगा।


1847 में स्थापित आईआईटी रुड़की देश के प्रमुख तकनीकी शिक्षण संस्थानों में शामिल है। संस्थान इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रबंधन, वास्तुकला एवं नियोजन तथा मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उच्च शिक्षा और अनुसंधान के लिए जाना जाता है।

Comments (0)