logo
Breaking News
● आईआईटी रुड़की में दीक्षांत समारोह-2026 का आगाज, 1,277 स्नातकों को मिली डिग्री ● हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो) ● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस ● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह
एजुकेशन

इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज कॉलेज में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

✍ Javed Ansari 🕒 20 Jun 2026, 07:28 PM
इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज कॉलेज में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। बेड़पुर चौक-सोहलपुर मार्ग स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन, फैकल्टी सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कॉलेज परिसर में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया।

पौधरोपण के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला। प्रतिभागियों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और लगातार घटते हरित क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक शर्मा ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरणीय संकट से जूझ रहा है। बढ़ता प्रदूषण और जंगलों की कटाई मानव अस्तित्व के लिए खतरा बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। पौधे हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ वातावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य प्रदान करते हैं।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और पौधरोपण को जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव की नींव रखते हैं।

इस अवसर पर कॉलेज के रजिस्ट्रार अमित राधे, फैकल्टी सदस्य रूबी सैनी, मनजीत कौर, सरिता देवी, पिंकी सैनी, पंकज कुमार, रिजवान अली, शिवम कंबोज, शिवानी लोहान एवं रोहिणी शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। विद्यार्थियों में हसीन अहमद, तय्यब अली, साक्षी सैनी, इंद्रप्रीत, मिस्बाह, सानिया और शिवाजी समेत अन्य छात्रों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Comments (0)