logo
Breaking News
● दीपावली से पहले रुड़की प्रशासन अलर्ट, रामनगर बाजार में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण. ● हरिद्वार को नशामुक्त बनाने की कवायद तेज, अवैध नशे के कारोबार पर प्रशासन सख्त ● कलियर पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार ● सिकरी शरीफ में धूमधाम से मनाया गया 57वां उर्स-ए-मुबारक और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, मौलाना उमर लतीफ़ी ने दिया अमन और भाईचारे का पैगाम ● 7.73 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस ने NDPS एक्ट में दर्ज किया मुकदमा ● आदतन अपराधी को हरिद्वार जिले से किया गया तड़ीपार, एक महीने तक जिले में प्रवेश पर रोक ● एमएलसी चुनाव में सपा के पांच प्रत्याशियों की जीत पर मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी दुआ, 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की जताई उम्मीद ● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
प्रशासन

दीपावली से पहले रुड़की प्रशासन अलर्ट, रामनगर बाजार में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण.

✍ Javed Ansari 🕒 03 Nov 2026, 09:04 PM
दीपावली से पहले रुड़की प्रशासन अलर्ट, रामनगर बाजार में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण.

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए रुड़की प्रशासन ने बाजारों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की श्री दीपक रामचंद्र शेट के नेतृत्व में सीओ रुड़की पुलिस, तहसीलदार रुड़की एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने मुख्य बाजार रामनगर सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान बाजार में अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों एवं व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों के बाहर अनावश्यक रूप से सामान न रखें और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखें। उन्होंने कहा कि बाजार में अतिक्रमण के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी होती है, ऐसे में त्योहार के दौरान इस तरह की अव्यवस्था को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीपावली के दौरान बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी की जाए। साथ ही आमजन की सुविधा, सुरक्षा और बाजारों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रशासन का उद्देश्य दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है। त्योहार को देखते हुए बाजारों में निरीक्षण और निगरानी का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

Comments (0)