logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
दुर्घटना

Haridwar:- राख में दबी चिंगारी ने ली कार की “आग्नि परीक्षा”, धू-धूकर जल उठी कार, मची अफरा तफरी..

✍ Super Admin 🕒 14 Jan 2026, 01:12 AM
Haridwar:- राख में दबी चिंगारी ने ली कार की “आग्नि परीक्षा”, धू-धूकर जल उठी कार, मची अफरा तफरी..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार।  लोहड़ी पर्व के उत्साह के बीच मध्य हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर एक गंभीर हादसा होते-होते टल गया। लोहड़ी जलने के कुछ समय बाद एक व्यक्ति ने अपनी कार उसी स्थान के पास खड़ी कर दी, जहां राख के भीतर चिंगारियां सुलग रही थीं। देखते ही देखते सुलगती चिंगारी ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धूकर जलने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही चंद्राचार्य चौक पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। सीपीयू प्रभारी निरीक्षक हितेश कुमार ने टीम के साथ मिलकर बाल्टियों से पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने तक कार काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार ने बताया कि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पर्वों के दौरान लोहड़ी या अलाव की राख पूरी तरह ठंडी होने के बाद ही वहां वाहन खड़े करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Comments (0)