logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
दुर्घटना

"हरिद्वार में मगरमच्छ का कहर: 12 साल के मासूम को बनाया शिकार"

✍ Super Admin 🕒 01 May 2026, 04:13 PM
"हरिद्वार में मगरमच्छ का कहर: 12 साल के मासूम को बनाया शिकार"

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: बुग्गावाला थाना क्षेत्र से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। बनजारेवाला गांव में उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब एक 12 वर्षीय बच्चे को मगरमच्छ ने देखते ही देखते अपना शिकार बना लिया।

रामकुमार का 12 साल बेटा बंजारेवाला स्थित राम रहीम स्टोन क्रेशर के पास मौजूद था। तभी पानी से निकले मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। कुछ समझ पाता, उससे पहले ही वह उसे जबड़े में दबोचकर घसीटते हुए ले गया। मौके पर मौजूद लोग कुछ कर पाते, उससे पहले सब खत्म हो चुका था।

घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास खड़े लोग सिर्फ चीखते रह गए। देखते ही देखते खुशियों से भरा घर मातम में बदल गया।

सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद बच्चे का शव बरामद किया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मगरमच्छ के हमले की सूचना पर तुरंत टीम रवाना की गई थी।

Comments (0)