logo
Breaking News
● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव
दुर्घटना

चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो)

✍ Super Admin 🕒 06 Jun 2026, 10:43 PM
चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार, । देहरादून से दिल्ली जा रही एक यात्री बस में शनिवार को सर्वानंद घाट के सामने अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन चालक की सूझबूझ और तत्परता के कारण सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

डीजल लीक होने से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में डीजल लीक होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें उठते ही चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। चालक और यात्रियों ने समय रहते बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

सामान जलकर राख, जनहानि नहीं
घटना में किसी भी यात्री के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि यात्रियों का सामान और लगेज बस में लगी आग की भेंट चढ़ गया और जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया था।

दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं यातायात पुलिस और कोतवाली नगर पुलिस की टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।

यातायात व्यवस्था की गई सामान्य
बस में आग लगने के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल और यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारू कराया और स्थिति को सामान्य बनाया।
एसपी सिटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी हरिद्वार अभय सिंह मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दिए।
कारणों की जांच जारी
हरिद्वार पुलिस के अनुसार घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई तथा चालक की समझदारी से एक बड़ा हादसा टल गया।

Comments (0)