logo
Breaking News
● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव
दुर्घटना

ख़तरनाक मोड़ बना काल, आधी रात नहर में जा गिरी कार, दो जिंदगियाँ खत्म..

✍ Super Admin 🕒 04 Jan 2026, 03:33 PM
ख़तरनाक मोड़ बना काल, आधी रात नहर में जा गिरी कार, दो जिंदगियाँ खत्म..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण हादसे ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। मोहम्मदपुर झाल के समीप तेज रफ्तार कार अचानक संतुलन खो बैठी और सीधे गंगनहर में समा गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में मेरठ निवासी दो युवकों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई।

तीखे मोड़ पर मात खा गई रफ्तार.....
प्रत्यक्ष परिस्थितियों के अनुसार, गंगनहर पटरी पर मौजूद खतरनाक मोड़ और तेज गति इस हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि कार चालक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरा।

सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस, शुरू हुआ रेस्क्यू....
देर रात राहगीरों ने नहर में गिरी कार को देखकर पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। झाल कर्मचारियों की मदद से तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया गया। नहर में उलटी पड़ी ग्रे रंग की किया सेल्टोस कार से दो युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मोर्चरी पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित....
अचेत अवस्था में दोनों युवकों को 108 एंबुलेंस के ज़रिये रुड़की सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर मेरठ पहुंची, दोनों परिवारों में मातम छा गया। मेरठ के कुराली गांव के थे दोनों युवक

मृतकों की पहचान....
सौरभ शर्मा (25) पुत्र राजकुमार शर्मा पुनीत (25) पुत्र आशुतोष
दोनों निवासी कुराली, थाना जानी, मेरठ के रूप में हुई है।

निजी काम से आए थे रुड़की....
वाहन स्वामी विवेक शर्मा के अनुसार, दोनों युवक किसी निजी कार्य से रुड़की आए थे और रात में वापस लौट रहे थे। पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को नहर से बाहर निकलवा लिया है।
जांच में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुर्घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जाएगी। फिलहाल ओवरस्पीड और सड़क का खतरनाक मोड़ हादसे की मुख्य वजह माने जा रहे हैं।

Comments (0)