logo
Breaking News
● कांवड़ मेला-2026: सुरक्षा और सेवा के डबल मिशन पर हरिद्वार पुलिस, श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी (देखे वीडियो) ● जलभराव से गन्ना फसल को बचाने के लिए विभाग अलर्ट, एससीडीआई ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक ● करोड़ों की आय, व्यवस्था जीरो! पहली ही बारिश में तालाब बना साबिर पाक दरगाह परिसर (देखे वीडियो) ● रोड़ीबेलवाला हत्याकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार ● रुड़की के होटल में सेना के जवान का शव मिलने से हड़कंप। ● वाहन चोरों पर पुलिस का शिकंजा: सिडकुल और कलियर पुलिस ने 24 घंटे में किया बड़ा खुलासा ● SSP नवनीत सिंह भुल्लर का एक्शन: दुष्कर्म का आरोपी सलाखों के पीछे, हंगामा करने वाले 13 भी गिरफ्तार ● रामनगर में 'विभाग किसान के द्वार' कार्यक्रम आयोजित, किसानों की समस्याओं का होगा घर पर समाधान ● रुड़की में 2 करोड़ की हेरोइन के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, 980 ग्राम हेरोइन बरामद (देखे वीडियो) ● कांवड़ पटरी पर खौफनाक हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत.. ● गन्ना क्षेत्रफल बढ़ने से विभाग उत्साहित, किसानों को योजनाओं का पारदर्शी लाभ दिलाने के निर्देश ● हरिद्वार में नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, पंजाब के चार आरोपी गिरफ्तार, ₹84,500 की फर्जी करेंसी बरामद ● हरिद्वार में पांच स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, बाढ़ और भूस्खलन जैसे हालात में परखी गई तैयारियां ● पिरान कलियर दरगाह में ठेके को लेकर विवाद गहराया, दुकानदारों ने ठेका निरस्त करने की उठाई मांग ● गन्ना उत्पादन बढ़ाने पर जोर: पच्चावाला में किसान संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित
प्रशासन

कांवड़ मेला-2026: सुरक्षा और सेवा के डबल मिशन पर हरिद्वार पुलिस, श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 10 Jul 2026, 06:16 PM
कांवड़ मेला-2026: सुरक्षा और सेवा के डबल मिशन पर हरिद्वार पुलिस, श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। करोड़ों शिवभक्तों की आस्था की इस यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से जहां विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, वहीं मेले में तैनात पुलिस कर्मियों के कल्याण और बेहतर समन्वय के लिए विशेष पुलिस कल्याण समिति का भी गठन किया गया है। इस बार हरिद्वार पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ सेवा की भावना को भी प्राथमिकता दे रही है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में जारी एडवाइजरी में सभी कांवड़ यात्रियों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि यात्रा को सुरक्षित और निर्विघ्न संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


एडवाइजरी के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान जुगाड़ वाहन और रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पैदल कांवड़ लेकर चलने वाले श्रद्धालुओं की कांवड़ की ऊंचाई अधिकतम 6 फीट तथा कांवड़ झांकी की ऊंचाई 10 फीट निर्धारित की गई है, ताकि ऊंची विद्युत लाइनों से दुर्घटनाओं की आशंका न रहे और अन्य श्रद्धालुओं को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पुलिस ने यात्रा में त्रिशूल, तलवार, भाले सहित किसी भी प्रकार के नुकीले हथियार लाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा शराब या किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन कर हरिद्वार में प्रवेश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक कांवड़ यात्री से वैध पहचान पत्र साथ रखने की भी अपील की गई है।


रेल मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आगाह किया गया है कि चलती ट्रेन की छत या अन्य असुरक्षित स्थानों पर यात्रा करना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने श्रद्धालुओं से आपसी विवाद और तनाव से बचते हुए भगवान शिव के जलाभिषेक के पवित्र उद्देश्य के साथ अनुशासित यात्रा करने का आग्रह किया है।


पुलिस कर्मियों के लिए विशेष कल्याण समिति गठित
कांवड़ मेला-2026 के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सुविधाओं और कल्याण संबंधी व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन के लिए पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके नेतृत्व में गठित पुलिस कल्याण समिति में क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन प्रवीण आलोक, प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर रितेश शाह और थाना प्रभारी सिडकुल अजय शाह को सदस्य नामित किया गया है।
यह समिति पुलिस कर्मियों की आवश्यक सुविधाओं, कल्याण योजनाओं तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करेगी, जिससे मेला ड्यूटी के दौरान जवानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
हरिद्वार पुलिस ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि नियमों का पालन करें, पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें तथा कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, अनुशासित और सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Comments (0)