logo
Breaking News
● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले ● भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा और जिला अध्यक्ष विशाल चौहान पर मुकदमा दर्ज ● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो)
प्रशासन

हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

✍ Javed Ansari 🕒 31 Aug 2026, 02:16 PM
हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है।

एसएसपी ने कई उप निरीक्षकों एवं अपर उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए 15 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारी भी बदले गए हैं।

फेरबदल के तहत उप निरीक्षक मनोज रावत को श्यामपुर कोतवाली से रुड़की कोतवाली भेजा गया है। वहीं हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी को श्यामपुर कोतवाली में वरिष्ठ उप निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर अंशुल अग्रवाल को हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया है। अंशुल अग्रवाल इससे पहले रानीपुर कोतवाली में तैनात थे।


इसी क्रम में इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली का स्थानांतरण लक्सर कोतवाली किया गया है। शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार को लखनौता चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि लखनौता चौकी प्रभारी अजय लाल को शांतरशाह चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ज्वालापुर बाजार चौकी प्रभारी देवेंद्र पाल को कनखल कोतवाली भेजा गया है। वहीं मुनव्वर हुसैन को गंगनहर कोतवाली से धनौरी चौकी प्रभारी, विपिन कुमार को लक्सर की कस्बा बाजार चौकी से ज्वालापुर रेल चौकी प्रभारी और पुष्कर चौहान को कनखल से ज्वालापुर बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा समीप पांडेय को ज्वालापुर रेल चौकी से लक्सर कस्बा बाजार चौकी तथा अमित नौटियाल को कनखल से इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।


अपर उप निरीक्षक स्तर पर भी बदलाव किया गया है। देवेंद्र सिंह को धनौरी से गंगनहर कोतवाली, युवराज को क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय से बुग्गावाला और प्रमोद सिंह को पुलिस लाइन से क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय भेजा गया है।
पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की कवायद
एसएसपी द्वारा किए गए इस फेरबदल को जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नई तैनाती के बाद अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की उम्मीद है।

Comments (0)