logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
प्रशासन

SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली मंगलौर में 63 मालों का निस्तारण

✍ Javed Ansari 🕒 27 Jun 2026, 05:19 PM
SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली मंगलौर में 63 मालों का निस्तारण

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

मंगलौर। हरिद्वार पुलिस द्वारा न्यायालय एवं शासन के निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत शनिवार को कोतवाली मंगलौर में आयुध अधिनियम से संबंधित विभिन्न अभियोगों में जब्त कुल 63 मालमुकदमाती वस्तुओं का नियमानुसार निस्तारण किया गया। इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को विधिवत संपन्न कराया गया।


एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने कहा कि जनपद में प्रचलित माल निस्तारण अभियान का उद्देश्य मालखानों में लंबित पड़े माल का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि न्यायालय एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी थानों में इस अभियान को लगातार संचालित किया जा रहा है, जिससे मालखानों का सुव्यवस्थित प्रबंधन बना रहे और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सके।


शनिवार, 27 जून 2026 को कोतवाली मंगलौर में पंजीकृत विभिन्न आयुध अधिनियम से संबंधित मामलों में जब्त कुल 63 मालमुकदमाती वस्तुओं का नियमानुसार निस्तारण किया गया। पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई।


माल निस्तारण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रुड़की, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर, मालखाना मोहर्रिर तथा नगर पालिका मंगलौर के सभासद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी न्यायालय एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप माल निस्तारण अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि लंबित माल का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करते हुए पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Comments (0)