logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
संगठन

सुराज सेवा दल के कलियर कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

✍ Javed Ansari 🕒 15 Aug 2026, 10:26 AM
सुराज सेवा दल के कलियर कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

कलियर। आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर सुराज सेवा दल के कलियर कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश की एकता व अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


समारोह में प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद इंतजार प्रधान, मुजफ्फर अली, हाजी इरफान और समाजसेवी नादिम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


इस दौरान हाजी इसरार, हक्कम, नितिन कटारिया, आदिल, विनोद राणा, रहीस सभासद, साबिर राणा, खलील प्रधान, अकील त्यागी, सोनू त्यागी और फरमान समेत अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
वक्ताओं ने कहा कि आजादी का पर्व हमें उन वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज आवश्यकता है कि हम जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर देश की एकता और भाईचारे को मजबूत करें।


सुराज सेवा दल के पदाधिकारियों ने कहा कि एक मजबूत और विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब समाज का हर वर्ग मिल-जुलकर आगे बढ़े। कार्यक्रम में देश की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया।
समारोह के समापन पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भारत माता की जय के नारों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।

Comments (0)