logo
Breaking News
● Instagram पोस्ट पर बवाल! गुलजार चौधरी व उनके साथी पहुंचे कलियर थाना, दी तहरीर ● दोनों भाइयों ने 13 सोलर लाइटों से पीरपुरा को किया रोशन ● ग्राम प्रधान मुजफ्फर अली ने 13 सोलर लाइटों से पीरपुरा को किया रोशन ● "सस्ते प्लॉट का सपना कहीं पड़ न जाए भारी, कृषि भूमि पर धड़ल्ले से काटी जा रही कॉलोनियां? ● पिरान कलियर में 23 सितंबर को सजेगी जश्न-ए-गौसुल आजम की महफिल, शाह गाजी मियां होंगे मुख्य अतिथि ● खंडहर बना था चोरी की बाइकों का ठिकाना, पथरी पुलिस ने दबोचे दो आरोपी; 9 स्प्लेंडर बरामद ● प्रेम संबंध में रोड़ा बना गोपाल तो पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश, हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा ● 79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज, सेवा बनी समर्पण की साधना ● हरिद्वार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 566 प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आईआईटी रुड़की में दीक्षांत समारोह-2026 का आगाज, 1,277 स्नातकों को मिली डिग्री ● हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो) ● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस ● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश
संगठन

Instagram पोस्ट पर बवाल! गुलजार चौधरी व उनके साथी पहुंचे कलियर थाना, दी तहरीर

✍ Javed Ansari 🕒 22 Sep 2026, 07:12 PM
Instagram पोस्ट पर बवाल! गुलजार चौधरी व उनके साथी पहुंचे कलियर थाना, दी तहरीर

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। Instagram पर कथित भड़काऊ पोस्ट को लेकर मंगलवार को मामला सामने आया। गुलजार चौधरी व उनके साथी कलियर थाने पहुंचे और संबंधित Instagram अकाउंट के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।


तहरीर में अभिषेक शर्मा के Instagram अकाउंट @abhir2village का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि वहां ऐसी वीडियो/पोस्ट प्रसारित की जा रही है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने और समुदायों के बीच तनाव की स्थिति पैदा होने की आशंका है।


गुलजार चौधरी व उनके साथियों ने पुलिस से संबंधित पोस्ट और अकाउंट की तत्काल जांच, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज करने तथा आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के साथ स्क्रीनशॉट, Instagram लिंक और अन्य उपलब्ध साक्ष्य पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की बात भी कही गई है।
ये लोग रहे मौजूद
तहरीर देने के दौरान गुलजार चौधरी (भीम आर्मी), अज़ीम मास्टर, नईम राणा, मुंताहिद राणा, दानिश ठेकेदार, राशिद सभासद, अजय कुमार, शुभम मालियान, सहरूम, अलीम आदि लोग मौजूद रहे।

Comments (0)