logo
Breaking News
● रिश्तों को किया शर्मसार: सौतेले पिता की हैवानियत से तंग आकर घर छोड़ गई 16 वर्षीय किशोरी ● विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, हरिद्वार में सरकारी कर्मचारियों का बनेगा चुनावी डाटाबेस, DM ने 5 नवंबर तक मांगा ब्योरा ● लक्सर पुलिस ने राहगीर से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को दबोचा, नकदी और मोबाइल बरामद ● दीपावली से पहले रुड़की प्रशासन अलर्ट, रामनगर बाजार में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण. ● हरिद्वार को नशामुक्त बनाने की कवायद तेज, अवैध नशे के कारोबार पर प्रशासन सख्त ● कलियर पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार ● सिकरी शरीफ में धूमधाम से मनाया गया 57वां उर्स-ए-मुबारक और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, मौलाना उमर लतीफ़ी ने दिया अमन और भाईचारे का पैगाम ● 7.73 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस ने NDPS एक्ट में दर्ज किया मुकदमा ● आदतन अपराधी को हरिद्वार जिले से किया गया तड़ीपार, एक महीने तक जिले में प्रवेश पर रोक ● एमएलसी चुनाव में सपा के पांच प्रत्याशियों की जीत पर मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी दुआ, 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की जताई उम्मीद ● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
प्रशासन

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, हरिद्वार में सरकारी कर्मचारियों का बनेगा चुनावी डाटाबेस, DM ने 5 नवंबर तक मांगा ब्योरा

✍ Javed Ansari 🕒 04 Nov 2026, 04:23 PM
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, हरिद्वार में सरकारी कर्मचारियों का बनेगा चुनावी डाटाबेस, DM ने 5 नवंबर तक मांगा ब्योरा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। उत्तराखंड में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव के दौरान मतदान और मतगणना की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती के लिए हरिद्वार जिले में व्यापक स्तर पर डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी सरकारी विभागों, कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों को कर्मचारियों का अद्यतन विवरण उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट किया है कि जनपद के केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी सरकारी और अर्द्धसरकारी विभागों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में तैयार कर 5 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा।

उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड, देहरादून के निर्देशों के क्रम में यह प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की उपलब्धता और तैनाती को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके लिए संबंधित विभागों को निर्धारित प्रारूप-1 एवं प्रारूप-2 (भाग-2/1, 2/2, 2/3 एवं 2/4) में सभी जानकारियां शुद्ध, स्पष्ट, त्रुटिरहित और अद्यतन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग अपनी सूचना uahar@nic.in ई-मेल आईडी पर भेज सकते हैं या हार्ड कॉपी जिला सूचना विज्ञान केंद्र, हरिद्वार में जमा करा सकते हैं।

जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को चेतावनी देते हुए कहा है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध नहीं कराने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Comments (0)