logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
संगठन

आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम

✍ Javed Ansari 🕒 06 Sep 2026, 10:21 PM
आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। आकांक्षा नेगी के कथित बयान को लेकर पंजाबी समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष रुड़की करमजीत सिंह खोखर ने बयान को निंदनीय बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।


पंजाबी समाज के दिग्गज कुंवर जपेंद्र सिंह ने देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आकांक्षा नेगी को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि इस अवधि में आकांक्षा नेगी द्वारा माफी नहीं मांगी जाती है तो पंजाबी समुदाय के लोग उनके खिलाफ आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। करमजीत सिंह खोखर ने कहा कि किसी भी समाज या समुदाय को लेकर इस तरह की टिप्पणी करने का किसी को अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि आकांक्षा नेगी निर्धारित समय में माफी नहीं मांगती हैं, तो पंजाबी समाज के लोग सरकार और आकांक्षा नेगी के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठेंगे।


उन्होंने यह भी कहा कि रुड़की का पंजाबी समुदाय इस आंदोलन में पीछे नहीं रहेगा। जरूरत पड़ने पर रुड़की से बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोग देहरादून पहुंचकर कुंवर जपेंद्र सिंह के साथ आमरण अनशन में शामिल होंगे। मामले को लेकर पंजाबी समाज के भीतर बढ़ते आक्रोश के बीच अब सभी की निगाहें आकांक्षा नेगी की ओर हैं कि वह 48 घंटे के इस अल्टीमेटम पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं।

Comments (0)