logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
संगठन

ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल

✍ Javed Ansari 🕒 26 Aug 2026, 05:08 PM
ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर रुड़की में औन फाउंडेशन की ओर से सेवा और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रामपुर रोड स्थित उमर एनक्लेव कॉलोनी के बाहर संस्था की टीम ने कलियर शरीफ के लिए रवाना हुए साबरी चादर के जुलूस का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया और अकीदतमंदों के लिए चाय व ब्रेड पकौड़ों का नाश्ता कराया।


जानकारी के मुताबिक, सुबह रामपुर से जब्बार अहमद और भारतनगर से राशिद अहमद के नेतृत्व में दो जत्थे साबरी चादर लेकर कलियर शरीफ के लिए रवाना हुए। बड़ी रोशनी के अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद दरबार-ए-साबिर पाक में हाजिरी के लिए कलियर शरीफ की ओर पहुंच रहे थे।


रामपुर रोड पर उमर एनक्लेव कॉलोनी के बाहर पहुंचने पर औन फाउंडेशन के प्रेसिडेंट कुंवर शाहिद एवं उनकी टीम ने साबरी चादर के जुलूस का पुरखुलूस स्वागत किया। इस दौरान मंच भी सजाया गया, जहां अकीदतमंदों ने अल्लाहु अकबर के नारे बुलंद किए और हुज़ूर पैगंबर-ए-इस्लाम ﷺ की शान में नातिया कलाम पेश किए।


कार्यक्रम के दौरान पैगंबर-ए-इस्लाम ﷺ के अमन, मोहब्बत और भाईचारे के पैगाम को याद किया गया। इसके बाद दरूद-ए-पाक का विर्द करते हुए मुल्क में अमन-ओ-अमान, खुशहाली और सलामती के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए दुआ की गई।
दुआ के बाद जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को नाश्ता तकसीम किया गया। इसके बाद दोनों जत्थे साबरी चादर लेकर कलियर शरीफ के लिए रवाना हो गए।


दोपहर में हुआ बड़ा आम लंगर
इसी क्रम में दोपहर करीब 2 बजे औन फाउंडेशन की ओर से रामपुर रोड स्थित उमर एनक्लेव कॉलोनी के बाहर बड़े आम लंगर का आयोजन किया गया। लंगर में बड़ी संख्या में लोगों को राजमा-चावल परोसे गए। इसके साथ ही ठंडी और स्वादिष्ट खीर भी तबर्रुक के रूप में वितरित की गई। लंगर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पहुंचकर तबर्रुक हासिल किया। संस्था के सदस्यों ने लोगों की सेवा करते हुए लंगर को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया।


औन फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद ﷺ की विलादत की खुशी का मुबारक अवसर है। इस मौके पर संस्था की ओर से ‘जश्न-ए-खैरुल वरा’ के तहत सामाजिक और सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि औन फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे मुबारक अवसरों पर लोगों तक मोहब्बत, अमन, भाईचारे और इंसानियत की खिदमत का पैगाम पहुंचाना है।


कार्यक्रम में मुमताज अब्बास नकवी, आसिफ अली उर्फ हैदर, आसिफ अली, बिलाल खान, मुनव्वर अली, मुनीर आलम, आरिफ अली, अनस गाजी, मोहम्मद शाहिद, साहिल खान, शहज़ाद अहमद, साकिब शहज़ाद, नईम सैफी सहित औन फाउंडेशन के तमाम सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
औन फाउंडेशन के इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और नात-ए-पाक, दरूद-ए-पाक, दुआ तथा लंगर में शामिल होकर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ की खुशियों में शरीक हुए।

Comments (0)