logo
Breaking News
● कॉलेज जा रही विवाहिता पर टूटा चार युवतियों का कहर, बीच सड़क जमकर की मारपीट ● रिश्तों को किया शर्मसार: सौतेले पिता की हरकतों से परेशान आकर किशोरी ने छोड़ा था घर, पुलिस की बरामदगी के बाद खुला राज... ● विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, हरिद्वार में सरकारी कर्मचारियों का बनेगा चुनावी डाटाबेस, DM ने 5 नवंबर तक मांगा ब्योरा ● लक्सर पुलिस ने राहगीर से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को दबोचा, नकदी और मोबाइल बरामद ● दीपावली से पहले रुड़की प्रशासन अलर्ट, रामनगर बाजार में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण. ● हरिद्वार को नशामुक्त बनाने की कवायद तेज, अवैध नशे के कारोबार पर प्रशासन सख्त ● कलियर पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार ● सिकरी शरीफ में धूमधाम से मनाया गया 57वां उर्स-ए-मुबारक और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, मौलाना उमर लतीफ़ी ने दिया अमन और भाईचारे का पैगाम ● 7.73 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस ने NDPS एक्ट में दर्ज किया मुकदमा ● आदतन अपराधी को हरिद्वार जिले से किया गया तड़ीपार, एक महीने तक जिले में प्रवेश पर रोक ● एमएलसी चुनाव में सपा के पांच प्रत्याशियों की जीत पर मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी दुआ, 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की जताई उम्मीद ● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल
क्राइम

कॉलेज जा रही विवाहिता पर टूटा चार युवतियों का कहर, बीच सड़क जमकर की मारपीट

✍ Javed Ansari 🕒 05 Nov 2026, 08:53 PM
कॉलेज जा रही विवाहिता पर टूटा चार युवतियों का कहर, बीच सड़क जमकर की मारपीट

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। कॉलेज में पढ़ाई करने जा रही एक विवाहिता के साथ बीच रास्ते मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवतियों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। सरेराह हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वहीं, पीड़िता ने पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपित युवतियों के खिलाफ तहरीर दी है और कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, दौलतपुर निवासी हिमांशी गिरी पत्नी चंद्रमोहन धनौरी स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई करती हैं। बताया गया कि वह कॉलेज से संबंधित फाइल तैयार कराने के लिए जरूरी दस्तावेजों की फोटोस्टेट कराने बाजार आई थीं। इसी दौरान कॉलेज के पास पहले से मौजूद चार युवतियों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि चारों युवतियों ने हिमांशी के साथ जमकर मारपीट की। अचानक हुए इस हमले से मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह पीड़िता को युवतियों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़िता का आरोप है कि हमलावर युवतियां जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी भी दे गईं।

बताया जा रहा है कि आरोपित युवतियों में दो दौलतपुर, एक जसवावाला और एक धनौरी गांव की रहने वाली हैं। घटना के बाद पीड़िता ने धनौरी पुलिस चौकी पहुंचकर चारों युवतियों के खिलाफ तहरीर दी और उचित कार्रवाई की मांग की।

हिमांशी का कहना है कि उन्हें आरोपित युवतियों से अपनी जान का खतरा बना हुआ है। इस घटना के कारण उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि वह बिना किसी डर के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच की तैयारी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में सीओ बहादराबाद देवव्रत जोशी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)