logo
Breaking News
● 'अघोरा' यूट्यूब चैनल से बिछाया ठगी का जाल, तंत्र-मंत्र के नाम पर 4.60 लाख की ठगी, 12 घंटे में तीन गिरफ्तार ● पेपर लीक के विरोध में सुराज सेवा दल का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग (देखे वीडियो) ● भाई ने भाई को मारी गोली, प्रधान पति पर फायरिंग का आरोप ● रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर गला दबाकर हत्या की कोशिश ● ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों और नशे में वाहन चलाने वालों पर बड़ा प्रहार ● जलभराव वाले गन्ना क्षेत्रों का एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चौधरी ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए जल निकासी के निर्देश ● "धामी सरकार को भीम आर्मी का अल्टीमेटम: भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करो, नहीं तो कुर्सी छोड़ो!" ● हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म व लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार ● काशीपुर में किसानों संगोष्ठी एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, वैज्ञानिक खेती पर दिया गया जोर ● रुड़की: झूठी हत्या की पटकथा का पर्दाफाश, बेगुनाहों को फंसाने की साजिश नाकाम; मृतक के साथी ही निकले आरोपी ● सनसनी: प्रेमी संग निकली किशोरी को नशेड़ियों ने रास्ते में रोका, प्रेमी की पिटाई कर दौड़ाया, किशोरी के साथ गैंगरेप का आरोप.. ● चेकिंग से बचने की कोशिश में मची तबाही, बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो की मौके पर मौत, सिपाही घायल..(देखे वीडियो) ● धनोरी इंटर कॉलेज विवाद फिर गरमाया, डीएम-एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग ● हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, PIT-NDPS एक्ट में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान गिरफ्तार ● कांवड़ मेला-2026: सुरक्षा और सेवा के डबल मिशन पर हरिद्वार पुलिस, श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी (देखे वीडियो)
संगठन

पेपर लीक के विरोध में सुराज सेवा दल का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 17 Jul 2026, 02:38 PM
पेपर लीक के विरोध में सुराज सेवा दल का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

देहरादून। भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और कथित भर्ती घोटालों के विरोध में गुरुवार को देहरादून में सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के जंतर-मंतर पर चल रहे भूख हड़ताल आंदोलन के समर्थन में पदयात्रा निकाली और प्रतीकात्मक रूप से भीख मांगकर केंद्र सरकार एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।


सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किशन नगर चौक से इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।


रमेश जोशी ने कहा कि देश के लाखों युवाओं का भविष्य लगातार पेपर लीक और भर्ती घोटालों की भेंट चढ़ रहा है, लेकिन सरकार इस गंभीर विषय पर संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक पिछले करीब 18 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं, इसके बावजूद सरकार आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रही।


उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही अनियमितताएं युवाओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ खिलवाड़ हैं। संगठन ने सभी पेपर लीक और भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की भी मांग उठाई।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से भीख मांगकर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। संगठन का कहना है कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर अब केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।


सुराज सेवा दल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उचित कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन में संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)