logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
संगठन

"धामी सरकार को भीम आर्मी का अल्टीमेटम: भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करो, नहीं तो कुर्सी छोड़ो!"

✍ Javed Ansari 🕒 15 Jul 2026, 04:16 PM
"धामी सरकार को भीम आर्मी का अल्टीमेटम: भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करो, नहीं तो कुर्सी छोड़ो!"

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। धनोरी स्थित नेशनल इंटर कॉलेज (एनआईसी) से जुड़े चर्चित मामले ने एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज कर दी है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को भीम आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।


संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन से जुड़े कई गंभीर मामलों की शिकायतें लंबे समय से विभिन्न विभागों में लंबित हैं, लेकिन प्रभावशाली लोगों के दबाव के चलते कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। उनका कहना है कि यदि कानून सभी के लिए समान है, तो प्रभावशाली व्यक्तियों पर भी बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई होनी चाहिए


ज्ञापन में लगाए गए गंभीर आरोप
भीम आर्मी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कॉलेज प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इनमें कथित फर्जी सदस्यता एवं चुनाव, वर्ष 2012 की चतुर्थ श्रेणी नियुक्तियों में अनियमितताएं, सरकारी धन के दुरुपयोग, महत्वपूर्ण अभिलेखों के गायब होने, ग्राम समाज की भूमि के कथित अवैध विक्रय तथा बिना वैध लीज के सरकारी भूमि पर संस्थान और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने जैसे मामलों का उल्लेख किया गया है।


संगठन ने इन सभी आरोपों की एसआईटी और विजिलेंस से निष्पक्ष जांच कराने की मांग दोहराते हुए कहा कि यदि जांच निष्पक्ष हुई तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
'कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन'
प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों को कानून के दायरे में लाने तक आंदोलन नहीं रुकेगा।


संगठन ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि "भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करो, नहीं तो कुर्सी छोड़ो।"
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार, जिला सचिव मोनू कुमार बेडपुरिया, विकास, सचिन, सद्दाम, अजहर अली, कन्हैया कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)