logo
Breaking News
● हरिद्वार को नशामुक्त बनाने की कवायद तेज, अवैध नशे के कारोबार पर प्रशासन सख्त ● कलियर पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार ● सिकरी शरीफ में धूमधाम से मनाया गया 57वां उर्स-ए-मुबारक और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, मौलाना उमर लतीफ़ी ने दिया अमन और भाईचारे का पैगाम ● 7.73 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस ने NDPS एक्ट में दर्ज किया मुकदमा ● आदतन अपराधी को हरिद्वार जिले से किया गया तड़ीपार, एक महीने तक जिले में प्रवेश पर रोक ● एमएलसी चुनाव में सपा के पांच प्रत्याशियों की जीत पर मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी दुआ, 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की जताई उम्मीद ● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश
संगठन

कलियर प्रेस क्लब रजि. में एकजुटता की मिसाल, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन

✍ Javed Ansari 🕒 03 Aug 2026, 08:35 PM
कलियर प्रेस क्लब रजि. में एकजुटता की मिसाल, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। "जहां संगठन में विश्वास, पारदर्शिता और भाईचारा कायम रहता है, वहां चुनाव की नहीं बल्कि सर्वसम्मति की परंपरा जन्म लेती है।" कुछ ऐसा ही नज़ारा कलियर प्रेस क्लब रजि. की महत्वपूर्ण बैठक में देखने को मिला, जहां पत्रकारों ने आपसी एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का परिचय देते हुए बिना किसी चुनावी प्रक्रिया के सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने वर्तमान नेतृत्व के कार्यकाल पर विश्वास जताते हुए एक बार फिर उसी टीम को संगठन की कमान सौंप दी।

बैठक में सर्वसम्मति से जावेद साबरी को अध्यक्ष, सर्वर सिद्दीकी को उपाध्यक्ष, जावेद अंसारी को महामंत्री, असलम खान को सचिव तथा नोशाद अली को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित पत्रकारों ने फूल-मालाएं पहनाकर सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जावेद साबरी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कलियर प्रेस क्लब हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की गरिमा, अधिकारों की रक्षा तथा संगठन की मजबूती उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उपाध्यक्ष सर्वर सिद्दीकी ने कहा कि क्लब का प्रत्येक सदस्य एक परिवार का हिस्सा है। आपसी सहयोग, विश्वास और भाईचारे के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा तथा प्रत्येक पत्रकार के सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

महामंत्री जावेद अंसारी ने कहा कि सर्वसम्मति से हुआ यह गठन केवल पदाधिकारियों का चयन नहीं, बल्कि पत्रकारों के बीच मजबूत विश्वास और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्लब पत्रकार हितों की रक्षा, युवा पत्रकारों को प्रोत्साहित करने और निष्पक्ष पत्रकारिता को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

सचिव असलम खान ने कहा कि संगठन में पारदर्शिता, अनुशासन और सक्रियता बनाए रखते हुए सभी सदस्यों को साथ लेकर क्लब को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा, ताकि पत्रकारों की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सके।

कोषाध्यक्ष नोशाद अली ने कहा कि क्लब के संसाधनों का पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ उपयोग किया जाएगा तथा संगठन के विकास और पत्रकार कल्याण से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में डॉ. मोहम्मद उस्मान, फरमान मलिक, आरिफ हिन्दुस्तानी, दिलदार अब्बासी, शाहनवाज़ शाह, मुस्लिम साबरी, अर्सलान अली, शान साबरी सहित अन्य सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

बैठक का समापन संगठन की एकजुटता, निष्पक्ष पत्रकारिता और समाजहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों की आवाज़ को और अधिक प्रभावशाली ढंग से बुलंद करेगी तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगी।

बैठक की सबसे अहम विशेषता यह रही कि इस बार कलियर प्रेस क्लब रजि. ने सर्वसम्मति से पत्रकार प्रवेज़ आलम को क्लब का संरक्षक मनोनीत किया। सदस्यों ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव, मार्गदर्शन और का लाभ क्लब को मिलेगा। उपस्थित सभी पत्रकारों ने उनके नाम का समर्थन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके संरक्षण में संगठन और अधिक मजबूत होगा व पत्रकारों के हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को नई दिशा मिलेगी।

Comments (0)