logo
Breaking News
● श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी का बड़ा दावा: "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है", सोशल मीडिया वीडियो पर जताई गंभीर आशंका (देखे वीडियो) ● कांवड़ मेले के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: पहली बार साइबर कमांडो तैनात, AI फर्जी वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई ● पिरान कलियर में कथित भड़काऊ वीडियो पर बढ़ा विवाद, भीम आर्मी ने कार्रवाई की उठाई मांग ● कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी: CEIR पोर्टल से 52 खोए मोबाइल बरामद, ₹10 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई ● हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद ● 13 दिन स्कूल बंद, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक ऑनलाइन होगी पढ़ाई ● ₹5000 का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा ● राजकीय सम्मान के साथ निरीक्षक मनोज मनराल को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि ● शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर गन्ना विकास परिषद काशीपुर सक्रिय, किसानों के साथ समन्वय बैठक आयोजित ● पिरान कलियर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 98 लोगों की हुई आंखों की जांच ● हरिद्वार पुलिस की अपराध गोष्ठी में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त संदेश, 33 पुलिसकर्मी बने "मैन/वूमेन ऑफ द मंथ" ● ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का किया भंडाफोड़, 25 चोरी की बाइक बरामद( देखे वीडियो) ● महादेव मंदिर डबल मर्डर मिस्ट्री का 24 घंटे में खुलासा, गद्दी की रंजिश में दो साधुओं की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार ● 758वें उर्स/मेला-2026 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, प्रशासन ने कसी कमर ● उत्तराखंड में दो बड़ी घटनाएं: स्कूल में खून से सना रिश्ता, हरिद्वार में आसमानी आफत; दो जिलों से आई दिल दहला देने वाली खबर..!
प्रशासन

कांवड़ मेले के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: पहली बार साइबर कमांडो तैनात, AI फर्जी वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई

✍ Javed Ansari 🕒 27 Jul 2026, 08:49 PM
कांवड़ मेले के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: पहली बार साइबर कमांडो तैनात, AI फर्जी वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। कांवड़ मेले की शुरुआत के साथ ही हरिद्वार प्रशासन ने तैयारियों का विस्तृत खाका मीडिया के सामने पेश किया। प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पत्रकारों के सवालों का खुलकर जवाब देते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक, सोशल मीडिया निगरानी, डीजे वाहनों पर नियंत्रण और अतिक्रमण हटाने जैसे अहम मुद्दों पर प्रशासन की रणनीति साझा की।


कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों का शॉल, बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।


डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि इस वर्ष कांवड़ मेले के दौरान मानसून, राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्माण कार्य और कुंभ-2027 की तैयारियों के कारण अतिरिक्त चुनौतियां हैं, लेकिन करोड़ों शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है तथा खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।


उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक मेला अवधि में प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य करेगा। 30 जुलाई से 11 अगस्त तक विद्यालयों में अवकाश रहेगा तथा विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कुंभ मेले से पहले प्रमुख क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा और भीमगोड़ा क्षेत्र में अस्थायी दुकानों की अनुमति नहीं दी जाएगी।


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बदलते समय के साथ कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को भी आधुनिक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पहली बार मेले में साइबर कमांडो तैनात किए जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले भ्रामक, फर्जी और एआई जनरेटेड वीडियो पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। सामान्य फर्जी कंटेंट को 36 घंटे के भीतर और एआई से तैयार भ्रामक वीडियो को लगभग तीन घंटे के भीतर हटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे वाहनों को निर्धारित मानकों के भीतर ही संचालन की अनुमति होगी। नियमों का उल्लंघन करने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को कांवड़ यात्रा से अलग रखा जाएगा, जबकि श्रद्धालु मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उपयोग करेंगे। इसके लिए विभिन्न राज्यों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा चुका है।


संवाद कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा, अतिक्रमण, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका डीएम और एसएसपी ने विस्तार से जवाब दिया। वरिष्ठ पत्रकार सुनीलदत्त पांडे के सवाल पर एसएसपी ने साइबर कमांडो की कार्यप्रणाली और सोशल मीडिया निगरानी की विस्तृत जानकारी भी साझा की।


प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच नियमित संवाद से जनहित की सूचनाएं अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में इस बार कांवड़ मेला सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल रहेगा।


कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब की ओर से डीएम, एसएसपी तथा जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह का बुके, शॉल, स्मृति चिन्ह, शंख और रुद्राक्ष की माला भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

Comments (0)