logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
संगठन

पिरान कलियर में सुराज सेवा दल की हुंकार

✍ Super Admin 🕒 27 May 2026, 02:07 PM
पिरान कलियर में सुराज सेवा दल की हुंकार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर। बेडपुर चौक स्थित सुराज सेवा दल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने कहा कि गोवंश की रक्षा और युवाओं को नशे से बचाना समाज और सरकार दोनों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान ने कहा कि गाय करोड़ों लोगों की आस्था, संस्कृति और विश्वास का प्रतीक है। केंद्र सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए तुरंत गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवंश के साथ क्रूरता करने वालों और गोवध में शामिल लोगों के खिलाफ सुराज सेवा दल सड़क से लेकर आंदोलन तक हर लड़ाई लड़ेगा।

इंतजार प्रधान का बड़ा बयान — “नशा युवाओं का भविष्य तबाह कर रहा, तस्करों पर चले सख्त कानून”
प्रेस वार्ता में क्षेत्र में तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार पर भी गहरी चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि स्मैक, चरस और अन्य नशीले पदार्थ युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं और कई परिवार तबाही के कगार पर पहुंच चुके हैं।

कलियर विधानसभा अध्यक्ष रईस अहमद ने कहा कि पिरान कलियर और आसपास के क्षेत्रों में नशा तस्कर खुलेआम युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि नशा माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाकर कठोर कार्रवाई की जाए।
इंतजार प्रधान ने दी चेतावनी — “गो-रक्षा और समाजहित के लिए सड़क से सदन तक होगा आंदोलन”
संगठन के नेताओं ने साफ कहा कि सुराज सेवा दल गो-रक्षा, समाजहित और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाता रहेगा। जरूरत पड़ने पर बड़े आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगा। प्रेस वार्ता में संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Comments (0)