logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
प्रशासन

वीकेंड की भीड़ में अलर्ट दिखी पुलिस, SSP नवनीत सिंह ने संभाला मोर्चा

✍ Super Admin 🕒 31 May 2026, 07:52 PM
वीकेंड की भीड़ में अलर्ट दिखी पुलिस, SSP नवनीत सिंह ने संभाला मोर्चा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए हर की पौड़ी क्षेत्र सहित विभिन्न प्रमुख घाटों और हाईवे का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

SSP ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उमस भरे मौसम में ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने उनकी सराहना की और मुस्तैदी बनाए रखने को कहा।

SSP नवनीत सिंह ने कहा कि वीकेंड के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होती है, ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि क्रेन को हर समय तैयार रखा जाए, ताकि हाईवे पर किसी भी वाहन के खराब होने की स्थिति में तुरंत उसे हटाकर यातायात सुचारू रखा जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि आमजन की सुविधा और सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments (0)